Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विधायक ने तोड़ा यातायात नियम, कोरोना से बेखौफ बिना हेलमेट व मास्क सड़क पर दौड़ाई बाइक

जुगसलाई के विधायक है मंगल कालिंदी

जमशेदपुर: किसी ने खूब कहा है कि सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का जीहा  यह कहावत  झारखंड के जमशेदपुर के जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी पर फीट बैठती है जहा विधायक जी बिना हेलमेट, बिना मास्क बाइक चलाकर अपना शौक पूरा करते दिखे ।

पूरे राज्य के साथ जमशेदपुर भी भीषण कोरोना के संक्रमण से बेहाल है. देश के पीएम से लेकर राज्य के सीएम और जिलों के डीएम तक कोरोना महामारी के रोकथाम को लेकर जतन करने में जुटे हैं. हर दिन जिलाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा करते देखे जा रहे हैं. जमशेदपुर के उपायुक्त सड़कों पर निकलकर लोगों को जागरूक करने से लेकर तमाम एहतियात बरतने की अपील करते देखे जा रहे हैं. ट्रैफिक पुलिस हर चौक चौराहों पर हेलमेट जांच अभियान से लेकर मास्क जांच अभियान चलाते देखे जा रहे हैं. इन सबके बीच जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा सीट से पिछले सरकार में आजसू कोटे से मंत्री रहे तीन बार के विधायक रामचंद्र सहिस को हराकर झामुमो की टिकट पर विधायक चुने गए मंगल कालिंदी कोरोना संक्रमण के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में, वो भी जिला मुख्यालय से 100 मीटर की दूरी पर बाइक चलाते देखे गए. मीडिया की नजर पड़ते ही विधायक जी सकते में आ गए. बाइक रोक कैमरे पर मीडिया के सवालों का कुछ इस अंदाज में जवाब दिया. विधायक ने कहा कि बाइक दूसरे किसी की है जिसका वह ट्रायल कर रहे थे हालांकि विधायक ने इतना जरूर कहा कि यह बाइक आम लोगों के लिए नहीं बल्कि युवाओं के लिए है अब युवाओं के प्रेरणा स्रोत जनप्रतिनिधि को अगर युवा बगैर हेलमेट और बैगर मास्क के सड़कों पर चलते देखेंगे तो वह क्या ज्ञान लेंगे यह वही जाने और विधायक जाने जी ही जाने  ।