Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए मेघदूत ऐप को लांच किया गया है

किसानों को मौसम की पूर्व जानकारी देगा, जिससे किसान बेवजह मौसम की मार के कारण होने वाले नुकसान से बच पाएंगे।

रामगढ़ जिले के किसानों को अब खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान और मौसम पूर्वानुमान की जानकारी मेघदूत मोबाइल एप्लीकेशन से मोबाइल पर ही मिलेगी। यह बातें रामगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र मांडू के प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्टर दुष्यंत राघव ने न्यूज लेंस से बात करते हुए बताई। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र से ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के तहत किसानों को इसकी जानकारी सप्ताह में दो बार मंगलवार एवं शुक्रवार को दी जा रही है। इससे किसान काफी लाभान्वित हो रहे हैं।

अब इस प्रक्रिया को और भी सरलता के साथ किसानों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे किसान डिजिटल इंडिया की ओर अग्रसर होने लगे हैं। इसके प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी सभी कृषि विज्ञान केंद्रों में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा को दी गई है। यह मेघदूत ऐप भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संयुक्त पहल का नतीजा है। इस मसले पर बात करते हुए रामगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि मेघदूत ऐप हमारे किसान भाइयों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसके बारे में सप्ताह में दो बार मंगलवार एवं शुक्रवार को पांच दिवसीय सलाह मुफ्त दी जाती है, किसान भाई अगर इसे अपने एंड्राइड फोन में डाउनलोड करेंगे तो मौसम की जानकारी और कृषि तकनीक से संबंधित जानकारी और समय पर खेती के लिए जो भी आवश्यक सूचना है वह उपलब्ध होंगी, यह मेघदूत एंड्राइड फोन में आसानी से लोड हो जाता है और अभी भारतीय मौसम विज्ञान के साथ ईएमयू हुआ है उसी के तहत किसानों को मौसम संबंधी सूचना देने के लिए ग्रामीण मौसम कृषि सेवा योजना कृषि विज्ञान केंद्रों पर चल रही है उसी के तहत हम लोग मेघदूत ऐप को प्रचारित एवं प्रसारित कर रहे हैं, यह डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ता हुआ एक लगाव है, अभी सारी सूचनाएं मोबाइल की उंगलियों पर सिमट कर रह गई हैं, हमारा भी यह प्रयास है कि किसान भाइयों को मोबाइल के माध्यम से इस को पहुंचाएं, मेरा अनुरोध है कि समय समय पर किसान इससे जानकारी लेते रहें और मेघदूत से मौसम संबंधित पूर्वानुमान से जरूर लाभान्वित हो…
इस विषय में एक किसान ने बताया कि मेघदूत ऐप किसानों के लिए बहुत लाभदायक इसलिए भी है कि हमारे प्रधानमंत्री का जो सपना था कि किसान के इनकम को दोगुना करना है उसको भी ये मजबूती प्रदान करता है और साथ ही साथ हम लोग तो मौसम और पानी पर निर्भर करते हैं लेकिन इस ऐप के आ जाने से मौसम का पूर्वानुमान हो जाता है और उस हिसाब से हम लोग खेतों में बुवाई कर लेते हैं इससे हम लोगों को थोड़ा सा नुकसान कम हो रहा है, और फायदा तो हो ही रहा है और प्रधानमंत्री का जो सपना है कि किसान के आय को दोगुना किया जाए उसको भी मजबूती मिलने लगा है