Chitarpur झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया बरकीपोना पंचायत कमेटी का गठन
विमल करमाली अध्यक्ष व अकबर अली को सचिव बनाया गया
चितरपुर प्रखंड के बड़कीपोना स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो शामिल थे। इस दौरान झामुमो के बड़कीपोना पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें विमल करमाली को अध्यक्ष, मिथलेश करमाली, वसीम राज, आफताब आलम को उपाध्यक्ष, अकबर अली को सचिव, साजिद अली को सहसचिव व विकास करमाली को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी नए सदस्यों का अतिथियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो ने कहा कि वर्तमान में झारखंड सरकार आदिवासी-मूलवासी, गरीब-असहाय, अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक की सरकार है साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के चहुंमुखी विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने किया।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्रदेव महतो, भयहरण राम दांगी, मियाज अहमद, हातिम अंसारी, शब्बीर अहमद, तौकीर आलम, सफीउल्लाह, इमरान, मोजिम मियां, सागर, श्याम सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।