Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Jamshedpurकोरोना पॉजिटिव का शव जलाने गयी पुलिस पर हमला, पथराव में कई घायल

पथराव हुआ, तो पुलिस ने बरसाये डंडे

जमशेदपुर : देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बड़ी चिंता का विषय है. इधर झारखंड में भी लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. वही जमशेदपुर की अगर हम बात करें तो यहां भी लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. इधर कल जमशेदपुर में एक संक्रमित बुजुर्ग महिला और पुरुष की मौत हो गई थी.

संक्रमित पुरुष के शव का अंतिम संस्कार सीतारामडेरा थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में प्रशासन की देखरेख में किया गया. हालांकि इससे पहले प्रशासन को स्थानीय लोगों का घोर आक्रोश झेलना पड़ा. वैसे कल से ही स्थानीय लोग स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में शव का अंतिम संस्कार नहीं होने देने पर अड़े रहे. इधर स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. वहीं शव का अंतिम संस्कार होते ही आक्रोशित लोगों भीड़ से निकलकर एक महिला ने महिला पुलिस के ऊपर पत्थर चला दी जिसके बाद एक महिला पुलिस घायल होने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और उसके बाद जिस ग्रुप से पत्थर चली थी उस ग्रुप के कई महिलाओं को डिटेन की और घायल महिला पुलिस को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं उसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी. देखते ही देखते बस्तीवासी आक्रोशित हो उठे और श्मशान घाट को चारों तरफ से घेर लिया. फिलहाल इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. एसडीओ चंदन कुमार ने बताया कि शव के अंतिम संस्कार से पहले सभी जरूरी सावधानियां बरती गई है लोगों का विरोध गैरकानूनी है.

जमशेदपुर से नीरज कुमार की रिपोर्ट