Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh झारखंडियों को रोजगार दो के नारों के साथ शहर में निकला वामदलों का सड़क मार्च

रामगढ़: कोयला खदानो की निलामी वापस लो,खानों-खदानों- सरकारी प्रतिष्ठानों में झारखंडियों को रोजगार दो आदि नारों के साथ शहर में निकला वामदलों का सड़क मार्च ।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत वाम दलो ने 2 जून को केंद्र सरकार की कमर्शियल माइनिंग नीति का विरोध और कोल इंडिया में मजदूरों की हड़ताल का समर्थन किया. कार्यक्रम के तहत वाम दलों के कार्यकर्ता भाकपा माले पार्टी कार्यालय से लाल झंडा व बैनर के साथ सड़क मार्च किए. रामगढ़ सुभाष चौक पहुंचकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी किया । कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओ ने कोयला खदानो की निलामी वापस लो!
खानों-खदानों- सरकारी प्रतिष्ठानों में झारखंडियों को रोजगार दो, मजदूरों पर हमला बंद करो, शिक्षा का अधिकार दो, श्रम कानूनों में परिवर्तन बंद करो आदि कई नारों के साथ प्रदर्शन भी किए । मौके पर भाकपा-माले जिला सचिव भुनेशवर बेदिया, देवकीनंदन बेदिया, लक्ष्मण बेदिया, देवानंद गोप, अमल कुमार घोष, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संजू गोयंका, मेमन यादव, कालू यादव आदि लोग शामिल थे