Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अखिल भारतीय महिला महासभा की अध्यक्ष वैशाली सिंह व महासचिव पूर्णिमा सिंह को चुना गया

रामगढ़ : रामगढ़ महिलाओं को स्वावलंबी बना उनके आत्मबल और मनोबल को मजबूत करने के उद्देश्य महिलाओं के हित में बनाया गया अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा, वीरांगना रामगढ़ शाखा से जुड़े तमाम समाज हित के कार्य अब अखिल भारतीय महिला महासभा के बैनर तले संपादित किए जाएंगे।

उक्त बातें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना, रामगढ़ शाखा की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह ने कही उन्होंने बताया कि हमारी शाखा पिछले कई वर्षों से अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा वीरांगना के प्लेटफार्म पर समाज और महिला हित में सामाजिक कार्य करते आ रहे थे। परंतु विगत कुछ दिनों से वीरांगना की अन्य शाखाएं संचालित होने लगी, जिसके मद्देनजर हमारी शाखा की महिलाओं ने आज एक विशेष बैठक करके यह निर्णय लिया कि भविष्य में अब हमलोग अखिल भारतीय महिला महासभा रामगढ़ शाखा के बैनर तले सामाजिक कार्यों को संपादित करेंगे। जिसके तहत पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह के आवास पर उनकी अध्यक्षता में बैठक की गई और कमेटी का भी विस्तार किया गया, जिसके तहत मौजूद तमाम महिलाओं की सहमति से अध्यक्ष के रूप में श्रीमती वैशाली सिंह एवं महासचिव पूर्णिमा सिंह को चुना गया साथ ही अन्य पदाधिकारियों को मनोनीत करने का भी अधिकार उन्हें दिया गया। वही श्रीमती सिंह ने बताया कि यह पद आज से छह माह तक के लिए ही मान्य रहेगा आगे जो भी हमारी टीम की महिलाओं की सहमति होगी उस हिसाब से निर्णय लिया जाएगा तब तक पूर्व की भांति समाज और महिला हित में निरंतर कार्य जारी रहेगा ।