Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh तंबाकू नियंत्रण के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी

औचक निरीक्षण कर पान मसालों के करीब 1100 पैकेट जप्त किए गए

रामगढ़ : रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कीर्तिश्री के निर्देश पर गठित तंबाकू नियंत्रण दल द्वारा रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर दुकानों में छापेमारी की गई।

अधिकारियों द्वारा रामगढ़ ब्लॉक परिसर, बस स्टैंड, लोहार टोला, चट्टी बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में पड़ने वाली दुकानों का औचक निरीक्षण कर पान मसालों के करीब 1100 पैकेट जप्त किए गए। जिसके बाद सभी पैकटों को नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि दोबारा दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छापामारी अभियान में जिले के कई अधिकारी थे मौजूद

जांच अभियान के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी श्री डांगुर कोरहा, अंचल अधिकारी, रामगढ़ श्री भोला शंकर महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़, श्रीमती नम्रता जोशी, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉक्टर श्वेता लकड़ा एवं एसडीपीओ रामगढ़ श्री अनुज उराव उपस्थित थे।