Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh लॉकडाउन में बच्चों का पढ़ाई बाधित ना हो इसी उद्देश्य से उपायुक्त ने ई पाठशाला शुरू किया

ई पाठशाला यूट्यूब चैनल पर अब तक लगभग 250 से अधिक वीडियो अपलोड किए गए हैं

रामगढ़: उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा है कि लॉकडाउन के कारण जब शैक्षणिक संस्थान बंद है। तो ऐसे में बच्चों का पढ़ाई कार्य बाधित ना हो इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा लॉकडाउन ई पाठशाला, डीसी रामगढ़ यूट्यूब चैनल की शुरुआत की गई है। इसके लिए अलग-अलग विषयों से जुड़े 25 से 30 शिक्षकों को चिन्हित किया गया है एवं चैनल पर अब तक लगभग 250 से अधिक वीडियो अपलोड किए गए हैं। अब तक 4000 से अधिक विद्यार्थी इस चैनल से जुड़ चुके हैं। इस संबंध में आप सभी अभिभावकों एवं बच्चों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करें। अगर आपके कुछ सुझाव है तो उसे भी आप कमेंट आदि के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराएं।

इस प्लेटफार्म का उद्देश्य रेगुलर स्कूलिंग को रिप्लेस करना नहीं बल्कि उसको सप्लीमेंट करना है, ताकि एक अल्टरनेट लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से रामगढ़ जिले के सभी बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। अतः आप सभी से पुनः आग्रह है कि लॉकडाउन ईपाठशाला, डीसी रामगढ़ के यूट्यूब चैनल पर जाए इसे सब्सक्राइब करें और इसका लाभ लें।