Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लॉक डॉन ई पाठशाला के प्रति हो रहे कार्यों के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने की समीक्षा

इस चैनल के माध्यम से बच्चों के लिए पाठ्यक्रम के अनुसार वीडियो का निर्माण कर अपलोड किए जा रहे हैं

रामगढ़: लॉकडाउन के दौरान घर बैठे बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा लॉकडाउन ई पाठशाला, डीसी रामगढ़ यूट्यूब चैनल की शुरुआत की गई है। इस चैनल के माध्यम से अलग-अलग वर्ग के बच्चों के लिए पाठ्यक्रम के अनुसार वीडियो का निर्माण कर अपलोड किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में लॉकडाउन ई पाठशाला के प्रति हो रहे कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अब तक लॉकडाउन ई पाठशाला, डीसी रामगढ़ यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहां की जिला प्रशासन द्वारा घर बैठे बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु शुरू किए गए लॉकडाउन ई पाठशाला की पहल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इसलिए अब हमें और भी कार्य करने की जरूरत है। हमें पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए कॉन्टेंट को और भी रोचक बनाना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चे इसका लाभ ले सके।

बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने लॉकडाउन ई पाठशाला यूट्यूब चैनल के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि यह बात सच है कि बेहद कम समय में ही जिला प्रशासन की इस पहल से काफी बच्चों को लाभ पहुंचा है। लेकिन अभी भी हमें एक बड़ी संख्या तक इसे पहुंचाना है और इसके लिए हमें अलग-अलग प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर इस चैनल का व्यापक प्रचार प्रसार करना होगा।

बैठक के दौरान एडीपीओ मोनोदीपा बनर्जी, एपीओ कृष्णा सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा, एडीएफ शुभ्रा सेन, एसीपी विप्लव रंजन, डीएफ सब्बू, डीएफ अजीत कुमार मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।