Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Gola प्रवासी मजदूरों के डाटा संग्रहण के संबंध में अपर समाहर्ता ने की अधिकारियों के साथ बैठक

रामगढ़: कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश में लॉकडाउन की अवधि को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग प्रखंडों में लौटे प्रवासी मजदूरों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को जिले के अपर समाहर्ता श्री जुगनू मिंज ने गोला प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर वापस लौटे प्रवासी मजदूरों के संबंध में तैयार किए जा रहे डेटाबेस हेतु किए गए कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान श्री मिंज ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से वापस लौटे प्रवासी मजदूरों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को शत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। लेकिन इसे सफल बनाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि हमारे पास वापस लौटे प्रवासी मजदूरों की पूरी जानकारी हो। इसी उद्देश्य से जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में तीव्र गति से डेटाबेस तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान श्री मिंज ने अधिकारियों एवं कर्मियों को जल्द से जल्द वापस लौटे सभी प्रवासी मजदूरों का डेटाबेस तैयार करने एवं उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।*

*बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला श्री कुलदीप कुमार, अंचल अधिकारी गोला श्री महेंद्र छोटन उराव, आईटी मैनेजर श्री वेदांत कुमार, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी, जेसलपीएस के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।