Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Good news रामगढ़ लगातार कोरोना नेगेटिव होने की ओर अग्रसर है, आज 19 केस हुए नेगेटिव

जिले में अब तक 59 नेगेटिव हुए हैं आज सबसे ज्यादा 19 लोगो को घर भेजा गया

रामगढ़ : कोरोना पॉजिटिव की संख्या में एक तरफ जहां भारत लगातार छलांग लगा रहा है, वहीं झारखंड का रामगढ़ जिला लगातार कोरोना नेगेटिव होने की ओर अग्रसर है, जिले में अब तक 59 नेगेटिव हुए हैं आज सबसे ज्यादा 19 लोगो को घर भेजा गया, जिन पर डॉक्टरों की टीम ने पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखा राशन देकर विदाई दी। रामगढ़ जिले में आज 19 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, सभी को 7 दिनों तक होम क्वारेन्टीन में रहने के आदेश के साथ भेजा गया घर, मौके पर सिविल सर्जन ने कहा हमारे जिले में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है ये अच्छा संकेत है।

कोरोना से डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है : चीफ मेडिकल ऑफिसर

जिले के नई सराय स्थित सीसीएल के अस्पताल में आज कोरोना से ठीक हुए 19 लोगों को उनके घर भेजा गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने सभी को 7 दिनों तक अपने घर में कैसे रहना है इसकी जानकारी दी। अस्पताल से विदा होने के दौरान कोरोना से स्वस्थ हुए सभी मरीज काफी खुश दिखे। मौके पर जिले के नई सराय स्थित सीसीएल के कोविड 19 अस्पताल के बाहर सभी 19 कोरोना निगेटिव लोगो के ऊपर डॉक्टरों की टीम ने पुष्प वर्षा कर उन्हें विदाई दी और उन्हें सूखा राशन के साथ साथ पौधा भी दिया गया। इस क्रम में कोविड-19 अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि हमारे जिले में आज सबसे ज्यादा 19 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इस प्रकार इस बीमारी से डरने नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है क्योंकि रामगढ़ में इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हमारे जिले में धीरे-धीरे लोग कोरोना नेगेटिव होकर अपने घर की ओर जा रहे हैं जो एक अच्छा संकेत है ।