Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh अपर समाहर्ता ने सीसीएल के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर की बैठक

सीसीएल क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों से सीबी एक्ट के तहत हुए जमीन अधिग्रहण के कार्यों पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली

रामगढ़: सोमवार को जिले के अपर समाहर्ता श्री जुगनू मिंज ने अपने कार्यालय कक्ष में सीसीएल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने जिले के अलग-अलग सीसीएल क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों से सीबी एक्ट के तहत हुए जमीन अधिग्रहण के कार्यों पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली।

बैठक में श्री मिंज ने जमीन अधिग्रहण के अंतर्गत सरकारी भूमि के सत्यापन एवं पोसेशन आदि के संबंध में हुए कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही विभाग से प्राप्त फॉरमेट में जानकारी भरकर शुक्रवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान अंचल अधिकारी मांडू, अंचल अधिकारी पतरातु, अंचल अधिकारी चितरपुर, जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।