Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कैलाश का बड़ा बयान, राहुल की बयानबाजी के चलते लोग छोड़ रहे हैं कांग्रेस

इंदौर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अपने नेतृत्व की प्रति आस्था और विश्वास नहीं है। राहुल गांधी की बयानबाजी के चलते लोग कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेसियों के मामले में कहा कि कांग्रेस की खुद की गलती थी कि अपने नेताओं को जाने से रोक नहीं पाए। वहीं शिवराज सिंह का वायरल ऑडियो पर जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया पर भी टिप्पणी की।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज कोरोना महामारी संक्रमण से बचने के लिए इंदौर में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परदेशीपूरा चौराहा पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे कार्यकर्ताओं के साथ जनजागरण करते हुए जनता को कोरोना महामारी से बचाने के लिये प्रेरित किया। वहीं मध्य प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

शिवराज सिंह के वायरल ऑडियो को लेकर कहा कि ऑडियो पूरी तरीके से मैन्युफेक्चर है। पार्टी में ऊपर से पूछ कर काम किया जाता है। प्रदेश में साजिश करके भाजपा सरकार काबिज होने के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के आरोप पर सफाई दी कि कांग्रेस के एक नेता है जिनकी आदत है, चूहे को चिन्दी मिल जाती है तो वो बजाजखाना खोल लेता है। बड़े दावे से कुछ करने का बोला जा रहा है, में दावे से बोलता हूं कि 24 सीट जीती जाएगी।

कमलनाथ ने सभी को धोखा देकर 14 महीने की सरकार चलाई है, कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट जाने के सवाल पर बोले कैलाश सकते है कांग्रेस के लोग फ्री है किसी का भी समय बर्बाद कर सकते हैं। राजस्थान के मामले को लेकर बोले कैलाश- कांग्रेस के अंदर अपने नेतृत्व के प्रति विश्वास नहीं है, राहुल की बयानबाजी से लोग कांग्रेस छोड़ कर भाग रहे है। कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बोले कि यदि वे अपने पार्टी के विधायक नहीं संभाल सकती तो यह गलती किसकी है, जो विधायक हमारे साथ आये है वो अमूल का दूध तो पीते नहीं थे।