Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

10 जून 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, रचनात्मक कार्यों में सफलता

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निजी संंबंध मधुर होंगे। आर्थिक प्रगति होगी।

वृष: किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

मिथुन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। कुछ आर्थिक कुछ पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग लेने में सफल होंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आंशिक रूप से यात्रा का योग भी है। तकनीक के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में बनाई गई योजना फलीभूत होगी।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कन्या: माता-पिता से विवाद न करें। भावुकता में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। संयम बरतने से विवाद से बचेंगे।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में किसी सीमा तक सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में लगन से काम करने से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। कुछ पारिवारिक तनाव भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। फिर भी मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति जोखिम न उठाएं। सचेत रहने की जरूरत है।

मकर: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। शांत रहें।

कुंभ: भावुकता आपके लिए कष्टदायी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।