Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सिंधिया के कट्टर समर्थक प्रमोद टंडन बीजेपी में शामिल

इंदौर: मध्य प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से ज्यादा विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चाएं हो रही है। प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले विधानसभा के लिए कांग्रेस बीजेपी में तनातनी जारी है। वहीं उपचुनाव से पहले जोड़तोड़ का खेल भी जारी है। इसी कड़ी में शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी में हुए।

आपको बता दें कि पूर्व अध्यक्ष प्रमोद टंडन सिंधिया के खास समर्थकों में से एक रहे हैं। सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि प्रमोद टंडन जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। लेकिन तब उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया था।