Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मध्य प्रदेश: सख्त दिशा-निर्देशों के साथ भोपाल में आज से खुलेंगे मॉल्स, रेस्टोरेंट और होटल

भोपाल। कई राज्यों में 8 जून से विभिन्न शर्तों के साथ मॉल्स, रेस्टोरेंट्स और होटल खुलने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में भी आज से कंटेनमेंट जोन से बाहर स्थित मॉल्स, रेस्टोरेंट्स और होटल को खोलने की इजाजत दे दी गई है। भोपाल के जिला कलेक्टर तरुण पिथोडे के मुताबिक इन जगहों पर ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। यहां भीड़ को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी गई है।

देशभर में मार्च महीने से लागू लॉकडाउन अब धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। बता दें कि मध्य प्रदेश में अभी तक कुल 9 हजार 2 सौ 28 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में इस वक्त 2 हजार 7 सौ 21 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 6 हजार 1 सौ 8 मरीज इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं अभी तक कोरोना की चपेट में आकर 399 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।