Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

इंदौर में जल्द मैदान में लौटेंगे खेल, ‘इनडोर’ में नहीं

इंदौर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण शहर में करीब तीन महीनों से खेल गतिविधियां प्रभावित हैं। मगर अब शहर में खेल गतिविधियां जल्द मैदानों में शुरू होने जा रही हैं। हालांकि इनडोर हॉल में होने वाले खेलों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। इस बात के संकेत जिला प्रशासन ने दिए हैं। शहर के बीच स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लंबे समय से खेल गतिविधियां बंद हैं। यहां टेबल टेनिस, बैडमिंटन सहित कई खेलों की गतिविधियां संचालित होती थीं। स्टेडियम के आस-पास रहवासी क्षेत्र नहीं है और कोरोना का खतरा भी कम है। इसके बावजूद यहां खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं मिल रहा। अब प्रशासन यहां सर्वे कराने जा रहा है, जिसके बाद जल्द मैदान में खेल गतिविधियों की अनुमति मिल सकेगी। मगर स्टेडियम में विभिन्न हॉल में होने वाले खेल अभी बंद रहेंगे।

अन्य मैदानों की भी आस जगी : नेहरू स्टेडियम में खेलों की राह खुलती है तो शहर के अन्य मैदानों की भी आस जगेगी। होलकर क्रिकेट स्टेडियम, अटल खेल परिसर, मल्हार आश्रम और चिमनबाग मैदान में भी गतिविधियों की अनुमति की राह खुल सकती है।

पहले भी प्रभावित होती रही है गतिविधि : जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में खेल गतिविधियों को बंद करना कोई नई बात नहीं है। अभी करीब डेढ़ साल से खेल गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही है, क्योंकि स्टेडियम का अधिकांश हिस्सा चुनाव से संबंधित सामग्री रखी होने से बंद पड़ा हुआ है। पुराना टेबल टेनिस हॉल तो करीब पांच साल से बंद पड़ा है।

पहले निर्वाचन प्रक्रिया और अब कोरोना संक्रमण के कारण खेल गतिविधियां बंद हैं। सुरक्षित शारीरिक दूरी और अन्य सुरक्षा नियमों का पालन करने वाले खेल संगठनों को अनुमति मिलना चाहिए। शहर की विभिन्न दुकानों और बाजारों को अनुमति मिली है तो खेलों को भी मिलना चाहिए। हम इस संदर्भ में जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखेंगे।– ओम सोनी (उपाध्यक्ष, मप्र ओलंपिक संघ)

हम नेहरू स्टेडियम के मैदान में खेल गतिविधियों की अनुमति दे सकते हैं। हालांकि इसके लिए पहले हम सर्वे कराएंगे और सभी स्थितियों को देखने के बाद विचार करेंगे। मगर स्टेडियम के विभिन्न हॉल के अंदर गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी क्योंकि वहां सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखना मुश्किल होगा।– मनीष सिंह (कलेक्टर, इंदौर)