Logo
ब्रेकिंग
Bjp प्रत्याशी ढुल्लु महतो के समर्थन में विधायक सरयू राय के विरुद्ध गोलबंद हूआ झारखंड वैश्य समाज l हजारीबाग लोकसभा इंडिया प्रत्याशी जेपी पटेल ने किया मां छिनमस्तिका की पूजा अर्चना l गांजा तस्कर के साथ मोटासाइकिल चोर को रामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार स्वीप" अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में हुआ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन... *हमारा लक्ष्य विकसित भारत और विकसित हज़ारीबाग: जयंत सिन्हा* आखिर कैसे हुई पुलिस हाजत में अनिकेत की मौ' त? नव विवाहित पति पत्नी का कुएं में मिला शव l Royal इंटरप्राइजेज के सौजन्य से Addo ब्रांड के टेक्निकल मास्टर क्लास का रामगढ़ में आयोजन | रामगढ़ में हजारीबाग डीआईजी की पुलिस टीम पर कोयला तस्करों का हमला l ACB के हत्थे चढ़ा SI मनीष कुमार, केस डायरी मैनेज करने के नाम पर मांगा 15 हजार

कोरोना संकटकाल में पेंशन पाने वाले लाभार्थियों ने कहा- मुख्यमंत्री जी शुक्रिया, आपने बुजुर्गों का रखा ख्याल

लखनऊ। कोरोना संकटकाल में जिस वक्त गरीबों के सामने रोजी-रोटी को लेकर चिंता थी, उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके पालनहार बने। खाते में सहायता राशि पाकर खुश हुए लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री की तारीफ कर उन्हें धन्यवाद दिया। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि उनकी चिंता खत्म हो गई है। राशन के साथ-साथ उन्हें अपने भरण-पोषण के लिए आर्थिक मदद भी मिल रही है।

जालौन के पेंशन धारक राजाराम ने कहा कि इस संकट में हमें समय से राशन और पैसा मिल रहा है, ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। पहले हमें कोई पूछता नहीं था, अब मुख्यमंत्री सीधे हमसे बात कर रहे हैं। बमौरी देवी ने सीएम योगी का धन्यवाद देते हुए कहा कि इन पैसों से उनका घर खर्च चलेगा। बरेली की ऊषा शुक्ला और रीता पाण्डेय ने कहा कि पेंशन की राशि से उन्हें घर चलाने में बड़ी सहूलियत मिल रही है।

देवरिया के दिव्यांग अजय कुमार ने कहा कि जिस वक्त हमें अपने परिवार के भरण-पोषण की चिंता सता रही थी, उस वक्त मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने हमें आर्थिक रूप से मजबूत किया। हमारे परिवार के भरण-पोषण के लिए धनराशि दी साथ में मुफ्त राशन भी दिया। दुर्गेश कुमार ने कहा कि हमें लॉकडाउन में जो सहायता राशि सरकार ने दी है, उसे कभी नहीं भूलेंगे।

बहराइच के कृष्णा ने कहा कि उन्हें पेंशन के साथ साथ समय से राशन मिल रहा है। मिश्रीलाल ने कहा कि हम लोगों तक जो सुविधा पहुंच रही है, वह काबिले तारीफ है। मेरठ के रवि कुमार ने कहा कि सरकार ने हमारी मदद की है क्योंकि लॉकडाउन में फैक्ट्री से वेतन नहीं मिल रहा है। नितिन कुमार ने कहा कि हम इस मदद के लिए सरकार के आभारी हैं।

मथुरा की उर्मिला देवी और वीरो देवी ने राधे-राधे बोलते हुए मुख्यमंत्री से बात शुरू की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनका पूरा ख्याल रखा है। रहने के लिए आवास, भोजन की व्यवस्था के साथ ही खाते में पैसा भेजा है। वाराणसी के मोहम्मद खान ने कहा कि बुजुर्गों के लिए पेंशन राशि किसी संजीवनी से कम नहीं है। चंदा गुप्ता ने हर-हर महादेव कहते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

86.71 लाख गरीबों के चेहरों पर आई मुस्कान : बता दें कि कोरोना संकट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश के 86.71 लाख गरीबों चेहरों को मुस्कान दी। उन्होंने अपने सरकारी आवास से वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग व कुष्ठावस्था पेंशन के लाभार्थियों के खाते में पेंशन की धनराशि 1301.84 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये। इन्हें पेंशन की एक किश्त के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत एक-एक हजार रुपये अतिरिक्त दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी लोगों की चिंता है। इससे पहले अप्रैल में सभी लाभार्थियों को दो महीने की एकमुश्त पेंशन जारी की गई थी। अब इन्हीं लाभार्थियों को फिर से एक मुश्त धनराशि दी जा रही है। सभी को 1500-1500 रुपये दिए गए हैं।

 किस योजना के कितने लाभार्थियों को मिला लाभ

  • पेंशन योजना      : कुल लाभार्थी  :  धनराशि (करोड़ में)
  • वृद्धावस्था            : 49,87,054     :  748.06
  • निराश्रित महिला    : 26,06,213     :  390.93
  • दिव्यांग               : 10,67,786     :  160.17
  • कुष्ठावस्था            : 10,728          :   2.68