Logo
ब्रेकिंग
Bjp प्रत्याशी ढुल्लु महतो के समर्थन में विधायक सरयू राय के विरुद्ध गोलबंद हूआ झारखंड वैश्य समाज l हजारीबाग लोकसभा इंडिया प्रत्याशी जेपी पटेल ने किया मां छिनमस्तिका की पूजा अर्चना l गांजा तस्कर के साथ मोटासाइकिल चोर को रामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार स्वीप" अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में हुआ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन... *हमारा लक्ष्य विकसित भारत और विकसित हज़ारीबाग: जयंत सिन्हा* आखिर कैसे हुई पुलिस हाजत में अनिकेत की मौ' त? नव विवाहित पति पत्नी का कुएं में मिला शव l Royal इंटरप्राइजेज के सौजन्य से Addo ब्रांड के टेक्निकल मास्टर क्लास का रामगढ़ में आयोजन | रामगढ़ में हजारीबाग डीआईजी की पुलिस टीम पर कोयला तस्करों का हमला l ACB के हत्थे चढ़ा SI मनीष कुमार, केस डायरी मैनेज करने के नाम पर मांगा 15 हजार

पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने सजा के आदेश को दी चुनौती, पुलिस हिरासत से रामाधीर को छुड़ाने का आरोप

धनबाद। पुलिस हिरासत से रामाधीर सिंह को छुड़ाने के 17 वर्ष पुराने मामले में दोषी करार दिए गए प्रदेश के पूर्व शहरी विकास मंत्री बच्चा सिंह ने निचली अदालत के सजा के आदेश को अपील दायर कर सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। वहीं बच्चा सिंह के भाई व बलिया के पूर्व जिप अध्यक्ष व झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के चाचा रामाधीर सिंह ने अब तक सजा के खिलाफ अपील दायर नहीं की है। रामाधीर सिंह विनोद हत्याकांड में होटवार जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

एक वर्ष की हुई थी सजा 

बीते 20 मार्च को धनबाद सीबीआई की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत ने मामले के नामजद आरोपी रामाधीर सिंह व बच्चा सिंह को एक-एक वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। वहीं छह अन्य आरोपी हुए साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया था।

किन अपराधों में  मिली थी  सजा 

अदालत ने बच्चा सिंह को धमकी के आरोप में एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं तीन हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया था। जबकि रामाधीर सिंह को पुलिस हिरासत से भागने में एक वर्ष की सश्रम कारावास तीन हजार रुपए जुर्माना, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में एक वर्ष की सश्रम कारावास व दो हजार रुपए जुर्माना, गैरकानूनी जनसमूह का सदस्य होने में तीन माह कैद की सजा सुनाई।

क्या था आरोप

 3 अक्टूबर 03 को झरिया स्थित जनता मजदूर संघ के कार्यालय में अष्टजम संकीर्तन चल रहा था उसी दिन प्रमोद सिंह की हत्या हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रमोद सिंह की हत्या में रामाधीर सिंह का हाथ है। पुलिस रामाधीर सिंह को गिरफ्तार कर ले जा रही थी इसी दौरान समर्थकों ने उन्हेंं छुड़ा लिया था। बच्चा सिंह ने पुलिस को सबक सिखाने की धमकी दी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस मामले का अनुसंधान किया था।