Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पतरातू में बारिश के खलल के बावजूद कम नही हुआ नए साल का जोश।

पतरातू स्थित पतरातू लेक रिसॉर्ट और डैम में नए साल का जश्न मानाने ,घूमने और पिकनिक बनाने के लिये लोगो की अच्छी खासी भीड़ जुटी। सड़क पर गाडियो का एक रैला सा लग गया ।दूर दराज के जगहों से लोग यहाँ घूमने पहुंचे। सुबह से ही मौसम ख़राब होने के बावजूद नए साल का जोश कम नही हुआ। कोई अपने परिवार के संग तो कोई दोस्तों के संग डैम के नज़ारे का लुफ्त उठाते दिखे।

कई लोगो ने गाजे बाजे के तान में नाचते गाते भी दिखे। लोगो के जोश के सामने बारिश भी फिकी नजर आती दिखी। सड़क के किनारे ठेले लगाने वालो की भी संख्या आज देखते ही बन रही थी,सड़क पर चाट पापड़ी और आइसक्रीम के ठेलो की लंबी लंबी कतारे दिखी,जिसमे लोगो की भी अच्छी खासी भीड़ जुट रही थी।
ज्ञात हो कि हाल ही पतरातू का लेक रिसोर्ट बन कर तैयार हुआ हुआ है,जिसमे सैर सपाटे और बच्चों के खेलने की काफी चीजे उपस्थित है। जिसे ही देखने के लिये लोगो का हुजूम लग रहा है।

पतरातू से विशाल की रिपोर्ट