Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

माँ छिन्नमस्तिका के आशीर्वाद से नए साल में विकास की नई रेखा खिंचेगी विधायक ममता देवी

विधायक ने क्षेत्र के सुख समृद्धि की माँ से कामना की

 

नए साल में साल के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायक पहुंची मां छिन्मस्तिका के दरबार में और माता रानी से अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ- साथ झारखंड वासियो के लिये मांगी अमन चैन की दुआ ।


रामगढ विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतनेवाली कांग्रेस की ममता देवी विधायक बनने के बाद पहली बार आज देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर पहुंची । विधायक ममता देवी ने बताई की माता रानी की कृपा से रामगढ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान हमने जो जो विकास के वादे किए है। उन पर मैं खरी उतर सकूं यही आशीर्वाद मांगी हूँ और साथ ही साथ माता रानी से सभी लोगो के लिये सुख शांति की दुआ भी मांगी हूँ।


विधायक ने क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की

रामगढ़ की विधायक ममता देवी बुधवार को रजरप्पा पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधायक ने सभी लोगो को नए साल की बधाई दी। मौके पर समाजसेवी सुधीर मंगलेश, बजरंग महतो, भोला दांगी, विकास कुमार, शिव कुमार उत्तम कुमार, कमलेश कुमार, मुरली कुमार, गौरी शंकर कुमार मानिक पटेल प्रदीप महतो छोटन कुमार प्रभू महतो आदि थे।

रजरप्पा से प्रिंस वर्मा की रिपोर्ट